संजीव जैन's Album: Wall Photos

Photo 2,690 of 15,593 in Wall Photos

विश्वप्रसिद्ध चक्रवर्ती सम्राट अशोक एक शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। इनकी राजधानी पाटलिपुत्र थी। इनका पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य था। इनका विशाल साम्राज्य उस समय से लेकर आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है। चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर रहे हैं। सम्राट अशोक प्रेम, सहिष्णुता, सत्य और अहिंसावादी जीवनप्रणाली के सच्चे समर्थक थे। इसीलिए इनका नाम इतिहास में महान परोपकारी सम्राट के रूप में ही दर्ज हो चुका है।