संजीव जैन's Album: Wall Photos

Photo 2,889 of 15,035 in Wall Photos

सैनिक के दिल की बात उसी की है जुबानी

हर सैनिकों के घर- घर की है यह कहानी

दूसरे तीसरे देशों की ना जाने कैसी है नादानी

                  आखिर क्या परेशानी है?

तुम वहां खुश रहो, हमनें भी यहां खुश रहने की ठानी है

हम, तुम जिएं दूसरों के लिए यही तो जिंदगानी है 

सीधी सादी बात है, ये हम लोगों को समझ में आनी है

                      आखिर क्या परेशानी है?

देश हमको प्यारा तुम भी, अपने देश से खूब प्यार करो

खुश रहो अपने अपने देश में, पड़ोसियों का मान करो

हम तुम आपस में भाईचारे से रहें, कभी ना शक करो

                      आखिर क्या परेशानी है?

देशों के भाग्यविधाताओं, एक बार हमारी भी तो सुनो

अपने अभिमान को तजो, मेरी मां बहिनों की भी सुनो

एक बार उनकी आंखों में देखकर, दिल की बात सुनो

                     आखिर क्या परेशानी है?

जिंदगी खूबसूरत है, उसे हम लोगों को भी जीने दो

कुछ नीति ऐसी बने, बनाओं कि युद्ध होने ही ना दो

सम्पूर्ण साधन मानवीय मूल्यों के लिए ही लगने दो

                   आखिर क्या परेशानी है?

ऐसा नहीं कि हमें, अपनी भारत माता से प्यार नहीं

और ऐसा भी नहीं कि हम, युद्ध के लिए तैयार नहीं

प्रण हमारा अपनी धरती पर किसी को घुसने देंगे नहीं

                 आखिर क्या परेशानी है?

आखिर एक सैनिक ने ही अपनी जान देने की क्यों ठानी है

उसके परिवार की क्या उन लोगो से दुश्मनी खानदानी है ?

या एक सैनिक की जान का मतलब सीधी सी कुर्बानी है ?

                       आखिर क्या परेशानी है?


   जय हिन्द।           भारत माता की जय।


                                               (संजीव जैन)