टकला बाबा's Album: Wall Photos

Photo 8 of 443 in Wall Photos

प्रत्येक समय जब मैं किसी प्राचीन मंदिर को देखता हूं, मैं उस स्वर्ण युग की कल्पना में खो जाता हूँ जब सनातन अपने पूर्ण वैभव में रहा होगा, गगन में गूंजते वेद मंत्र .. पुराणों, उपनिषदों की शिक्षा..गर्वित लोग ..।।

सोचो हमनें क्या खो दिया

मुरुदेश्वर मंदिर का गोपुरम्
मुरुदेश्वर (कन्नड : ಮುರುಡೇಶ್ವರ) दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड जिले के भटकल तहसील स्थित एक कस्बा है। 'मुरुदेश्वर' भगवान शिव का एक नाम है। यहाँ भगवान शंकर की विश्व की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति स्थित है। यह कस्बा अरब सागर के तट पर स्थित है और मंगलुरु से १६५ किलोमीटर दूर अरब सागर के किनारे बहुत ही सुन्दर एवं शांत स्थान पर बना हुआ है। मुरुदेश्वर सागरतट, कर्णाटक के सब से सुन्दर तटों में से एक है। पर्यटकों के लिए यहाँ आना दोगुना लाभप्रद रहता है, जहां एक ओर इस धार्मिक स्थल के दर्शन होते हैं, वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक सुन्दरता का आनन्द भी मिलता है।

मुरुदेश्वर मंगलुरु-मुम्बई रेलपथ पर स्थित एक रेलवे स्टेशन भी है।

मुरुदेश्वर मन्दिर परिसर के पीछे एक दुर्ग है जो विजयनगर साम्राज्य के काल का है।