टकला बाबा's Album: Wall Photos

Photo 95 of 443 in Wall Photos

#फतवेबाज

सब कुछ करने का बस अपुन का ईगो हर्ट नही करने का

दिल्ली में एक सबसे अच्छा अस्पताल है सर गंगा राम। हर जगह से निराश हो चुके हों तो इस अस्पताल में आइए, डॉक्टर भगवान है यहां का। ये ट्रस्ट मॉडल पे चलने वाला अस्पताल है अर्थात प्रॉफिट किसी व्यक्ति को नहीं जाना बल्कि गंगा राम ट्रस्ट को जाना है, इसलिए व्यक्तिगत लालच से मरिजों का शोषण नहीं होता। फीस बहुत कम नहीं है लेकिन अनर्गल लूट खसोट नहीं होती, सिर्फ इलाज होता है। कम इंकम ग्रुप के लिए फीस नाम मात्र की है। डॉक्टर बिल्कुल सही राय देते हैं। स्टाफ, नर्स , डॉक्टर सभी का व्यवहार बहुत अच्छा है। व्यवहार अच्छा हो तो व्यक्ति की आधी पीड़ा वैसे ही खत्म हो जाती है।

अब करोना काल में स्टाफ कम थे। अस्पताल करोना टेस्ट को दिल्ली सरकार के ऐप समय से अपडेट नहीं कर सका। बस इतनी सी बात पे केजरीवाल ने उस अस्पताल पे एफआईआर कर दिया।

वास्तव में एफआईआर का कारण करोना टेस्ट को अपडेट करना नहीं था, ये तो जबरन एक कमी खोजी गई उसे घसीटने के लिए। उसका अपराध ये था कि उस अस्पताल का एक सिस्टम है। वो सिस्टम से ही चलता है। नेता अफसर की भी नहीं सुनता। केजरीवाल उसे अपने मनमाने आदेश से चलाना चाह रहे थें कि जिसको बोले भर्ती करो, जिसको बोले मत करो। ये अस्पताल का सिस्टम ही हाई जैक करना चाहता था। अस्पताल ने मना कर दिया, ईगो हर्ट हो गया तो अब उसके ऊपर अपनी पॉवर दिखा रहा है। एफआईआर कर दिया। धमकी दे रहा है।

माने ये इतना दुष्ट आदमी है कि व्यक्तिगत ईगो की लड़ाई भी जन सेवा के आड़ में लड़ रहा है।

वास्तव में आंदोलन से लेकर राजनीति के सफर में इसका ड्राइविंग फोर्स केवल व्यक्तिगत ईगो ही रहा है, ईर्ष्या रही है, ऊंचे पद का लालच रहा है। सेवा भाव कभी नहीं रहा। अन्यथा दिल्ली में इंकम टैक्स कमिश्नर रहते कुछ तो ऐसा ईमानदार और बोल्ड काम करता की सुर्खियों में आता जैसे किरण बेदी थी, जिन्होंने इसे पहचान लिया था और नाता तोड़ लिया था।

मिया बीवी दोनों दिल्ली में इंकम टैक्स में थे, दिल्ली से बाहर ट्रांसफर नहीं हुआ। लेकिन ब्रह्माण्ड का एकमात्र ईमानदार मानके पब्लिक कैसे बेवकूफ बनी हुई है।

ये सिस्टम को मानने और उससे चलने वाला आदमी नहीं है। ये फतवेबाज आदमी है। जो इसका फतवा नहीं मानेगा उसके गले पड़ जाएगा चाहे वो कितना भी सही आदमी हो।
Piyush Kumar