Quiz banner

अमित शाह को स्वाइन फ्लू, इलाज के लिए एम्स में भर्ती

5 वर्ष पहले
Loading advertisement...
दैनिक भास्कर पढ़ने के लिए…
ब्राउज़र में ही

नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है। वे इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। जेटली को ऐसे समय में इलाज के लिए जाना पड़ा है, जब वित्त मंत्रालय में अंतरिम बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है। एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि जेटली संभवत: 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाएंगे। 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने के कारण बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शाह ने यह जानकारी ट्वीट कर दी।

 

66 साल के जेटली का पिछले साल 14 मई को एम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। रविवार को उनके अमेरिका रवाना होते वक्त माना गया था कि वह गुर्दे की बीमारी से जुड़ी जांच के लिए ही गए हैं। उनकी वापसी की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी साफ नहीं है।

 

 

2014 में हुई थी बैरियाट्रिक सर्जरी

 

  • गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद जेटली के ऑफिस में लौटने तक रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। सितंबर 2014 में जेटली की बैरियाट्रिक सर्जरी भी हुई थी। 
  • अंतरिम बजट में सरकार करदाताओं और किसानों को खुश करने के लिए सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

 

राहुल ने कहा- जेटली जल्द ठीक होकर लौटें 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

I'm upset to hear Arun Jaitley Ji is not well. We fight him on a daily basis for his ideas. However, I and the Congress party send him our love and best wishes for a speedy recovery. We are with you and your family 100% during this difficult period Mr Jaitley.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 16, 2019

 

क्या है सॉफ्टटिश्यू सरकोमा?
सरकोमा कैंसर का ही एक प्रकार है, जो कि हडि्डयों या मांसपेशियों जैसे टिश्यू में शुरू होता है। सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा के 50 से ज्यादा प्रकार होते हैं। आमतौर पर यह बाजुओं या पैरों में शुरू होता है। कुछ खास रसायनों के संपर्क में आने, रेडिएशन थैरेपी करवाने या कुछ आनुवंशिक रोग होने की वजह से इसका जोखिम बढ़ जाता है।

 

शाह को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ थी

शाह को रात करीब नौ बजे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। फिर उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, बिहार से लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव ने शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।

— Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2019
Loading advertisement...
Loading advertisement...