Header Ads

test

7 August Top 15 Current Affairs by Top Class Study in Hindi

इस पोस्ट में आज हम आपको 7 अगस्त के करेंट अफेयर्स अपडेट देने जा रहे हैं। हर रोज करेंट अफेयर्स से संबंधित कई प्रश्न बनते हैं। लेकिन हम यहाँ आपको उनमें से 15 ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे हैं जिसके प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने की संभावना ज्यादा है। ये प्रश्न UPSC, SSC,Railway, Banking व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे। तो आईये जानते हैं आज के 15 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स।

7 अगस्त टॉप करेंट अफेयर्स By Top Class Study


Q 1. हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 6 अगस्त

Q 2. हाल ही में सुषमा स्वराज का निधन हुआ है, वे कौन थी?
उत्तर - दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और भारत की पूर्व विदेश मंत्री

Q 3. फिल्म अभिनेता आमिर खान ने किस राज्य में 'मिशन शक्ति' स्पोर्ट्स पहल शुरू की है?
उत्तर - महाराष्ट्र

Q 4. हाल ही में भारत सरकार ने किस राज्य में कोसी मेची नदी अंत:क्षेपण परियोजना को मंजूरी दी है?
उत्तर - बिहार

Q 5. बिहार के नए राज्यपाल कौन बने है?
उत्तर - फागु चौहान

Q 6. किस राज्य ने विधानसभा में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ बिल पारित किया है?
उत्तर - राजस्थान

Q 7. हाल ही में अनंत सीतलवाड़ का निधन हुआ है, वे कौन थे?
उत्तर - क्रिकेट कमेंटेटर

Q 8. हाल ही में अमेरिका ने किस देश को करंसी मैनिपुलेटर यानि मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश घोषित किया है?
उत्तर - चीन

Q 9.भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( ASI ) ने किस राज्य में लगभग 3600 साल पहले की ग्रामीण बस्ती का पता लगाया है?
उत्तर - उड़ीसा

Q 10. कार्बन डेटिंग तकनीक का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर - बिलियर्ड लिबी ( 1949, शिकागो यूनिवर्सिटी, अमेरिका )

Q 11. हाल ही में गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, उनका संबंध किस देश से है?
उत्तर - दक्षिण अफ्रीका

Q 12. UGC का मुख्यालय कहां है?
उत्तर - नई दिल्ली  ( UGC - University Grants Commission )

Q 13. क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन बन गया है?
उत्तर - जम्मू कश्मीर

Q 14. क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा जिला कौन बन गया है?
उत्तर - लेह ( जम्मू कश्मीर )

Q 15. जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद भारत में विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी हो गई है?
उत्तर - 3


No comments