Header Ads

test

21 August Top 10 Current Affairs in Hindi by Top Class Study

इस पोस्ट में आज हम आपको 21 अगस्त के करेंट अफेयर्स अपडेट देने जा रहे हैं। हर रोज करेंट अफेयर्स से संबंधित कई प्रश्न बनते हैं। लेकिन हम यहाँ आपको उनमें से ऐसे टॉप 10 महत्वपूर्ण प्रश्न बताने जा रहे हैं जिसके प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने की संभावना ज्यादा है। ये प्रश्न UPSC, SSC,Railway, Banking व अन्य सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होंगे। तो आईये जानते हैं आज के 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स।

21 अगस्त टॉप 10 करेंट अफेयर्स By - Top Class Study

21 August Top 10 Current Affairs in Hindi by Top Class Study

1. किस पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है?
उत्तर - राजीव गांधी ( जन्म 20 अगस्त 1944 )

2. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सभी जवानों की सेवानिवृत्ति आयु क्या होगी?
उत्तर - 60 वर्ष

3. So2 का सबसे बड़ा उत्सर्जक देश कौन बन गया है?
उत्तर - भारत

4. पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को किस राज्य से राज्यसभा सदस्य चुना गया है?
उत्तर - राजस्थान

5. पाकिस्तान के सेना प्रमुख कौन है?
उत्तर - कमार जावेद बाजवा

6. किस देश में पहली बार 'विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप 2019' का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर - भारत ( मुंबई )

7. अपना अस्तित्व खोने वाला दुनिया का पहला ग्लेशियर कौन बन गया है?
उत्तर - आइसलैंड का ओकजोकुल ग्लेशियर

8. प्रसिद्ध उपन्यास 'गावचे अर्थ' के लेखक कौन है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
उत्तर - निरंजन सिंह तसनीम

9. हाल ही में किसने दुनिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब जीता?
उत्तर - ऋतिक रोशन

10. आइडिया-वोडाफोन का नया CEO किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर - रविंदर टक्कर


No comments