Ghanshyam Prasad's Album: Wall Photos

Photo 449 of 5,346 in Wall Photos

एक साक्षर जब राक्षस बनता है तो वह क्या होता है उसे समझने के लिए इस चेहरे को ध्यान से देखिए। ये कॉमरेड केपी शर्मा ओली है। चीन का वफादार कुत्ता। भारत नेपाल के रिश्तों में ये आदमी कितनी बुद्धिमानी से जहर बो रहा है कि रिश्ते सुधरने में दशकों लग जाएंगे।

कितनी सूझबूझ से इसने नेपाल के नक्शे का बार्डर बदलवाया। अब कोई कितना भी भारत हितैषी प्रधानमंत्री नेपाल में आ जाए, वो इस नक्शे को कभी पहले जैसा नहीं कर पायेगा। यानी इस राक्षस ने स्थायी समस्या पैदा कर दिया है।

लेकिन ये यहीं तक नहीं रुका। इसके आगे के प्लान और भी खतरनाक हैं। यह नेपाल तराई में विवाह करके जानेवाली भारतीय लड़कियों की नागरिकता की अवधि सात साल करना चाहता है। अर्थात उस संबंध में स्थाई दरार डालना चाहता है जिसे भारत वाले रोटी बेटी का रिश्ता कहते हैं।

लेकिन नेपाल में इस राक्षस के खिलाफ दूसरे कॉमरेड ही खड़े हो गये हैं। वो नहीं चाहते कि नेपाल एकतरफा चीन की गोद में जाकर बैठ जाए। नेपाल के लिए ये फिजिबल नहीं होगा। भारत नेपाल जितने गहरे जुड़े हुए हैं कि दोनों के बीच दीवार खड़ी करके नेपाल जितना भारत का नुकसान करेगा, उससे ज्यादा नेपाल का नुकसान हो जाएगा।

यह आज नहीं तो कल नेपाल की गद्दी से उतर ही जाएगा। जिन्दगी भी ज्यादा बची नहीं है। लेकिन मरने के बाद भी ये ब्रह्मराक्षस ही बनेगा। भारत के लिए नेपाल में जरूरी है कि वो ऐसे ब्रह्मराक्षसों के उत्पत्ति का स्थान ही बंद कर दे। भले ही उसके लिए नेपाल जाकर नेपाली जनता पार्टी ही क्यों न बनानी पड़े।
#संजय