Parvesh Kumar's Album: Wall Photos

Photo 11 of 87 in Wall Photos

5.7.2020.
*चेहरे पर मुस्कुराहट एक अमूल्य आभूषण है, जो मुफ्त में आपकी शोभा को बढ़ाता है।*
अमूल्य शब्द के दो अर्थ हैं। *एक - जिसका मूल्य आँका न जा सके, अर्थात् अत्यधिक मूल्यवान, बहुमूल्य।* जैसे हीरे आदि के बारे में लोग मानते हैं कि हीरा बहुमूल्य है। इसी बहुमूल्य भाव को बताने के लिए लोग अमूल्य शब्द का प्रयोग भी कर देते हैं। इस प्रकार से अमूल्य का एक अर्थ हुआ बहुमूल्य।
*अब इसका दूसरा अर्थ है - अमूल्य, बिना मूल्य का।* जैसे सड़क पर एक पत्थर पड़ा है। उसे कोई खरीदता नहीं। वह अमूल्य है, उसका कोई मूल्य नहीं है, इसलिए वह बिकता भी नहीं। (हां, अगर किसी को मकान बनाना हो, तब उसे अनेक पत्थर चाहिएँ, तब उसके लिए वह मूल्यवान होता है। तब वह मूल्य देकर खरीदना भी पड़ता है। परंतु सड़क पर पड़ा हुआ एक पत्थर तो बिना मूल्य के ही उसे मिल जाता है।) *इस प्रकार से अमूल्य शब्द के दो अर्थ हो गए। बहुमूल्य और बिना मूल्य का।*
यह जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट है, यह भी अमूल्य है। और संयोग की बात यह है कि इसके दोनों ही अर्थ हैं; बहुमूल्य भी और बिना मूल्य का भी। अर्थात जब आप अपने चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरते हैं, तो दूसरा व्यक्ति इस बहुमूल्य मुस्कुराहट को देखकर प्रसन्न हो जाता है। इस अभिप्राय से मुस्कुराहट बहुमूल्य है। और जब आप चेहरे पर मुस्कुराहट लाते हैं, तो आपको यह खरीदनी नहीं पड़ती। बिना मूल्य से खरीदे ही आप चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकते हैं। इस दृष्टि से यह अमूल्य अर्थात मुफ्त में भी मिलती है।
*तो ईश्वर की इतनी सुंदर व्यवस्था है कि अमूल्य = मुफ्त में प्राप्त होने वाली इस मुस्कुराहट से आप दूसरों को अत्यंत प्रसन्न एवं प्रभावित कर सकते हैं। जिसके कारण आप उन लोगों से भविष्य में बहुत से मूल्यवान लाभ प्राप्त कर सकते हैं।*
*तो अपने चेहरे पर अमूल्य मुस्कुराहट लाइए, दूसरों को भी प्रसन्न कीजिए। दूसरों को सुख दीजिए और उनसे भी अमूल्य लाभ प्राप्त कीजिए।*
- *स्वामी विवेकानंद परिव्राजक*