Chanchal Sharma (गोपी कृष्ण की)'s Album: Wall Photos

Photo 12 of 40 in Wall Photos

पानी पूरी बनाने की विधि

एक नजर इस पर भी - ये भारतीय रेसिपी है, जो भारतीय लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद है। आपको
भारत के लगभग सभी इलाकों में पानी पूरी की दुकाने या ठेले लगे हुए मिल ही जाते हैं। तो आइये पानी पूरी बनाने की सम्पूर्ण विधि को सीखते हैं -

पूरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -एक कप रवा या सूजी। आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
आधा चम्मच नमक। एक चम्मच तेल तथा एक बड़ा चम्मच मैदा।

भरने के लिए आवश्यक सामग्री - दो उबले बारीक कटे हुए आलू। आधा कप उबले काबुलीचने
दो बारीक कटी हुई प्याज। एक चम्मच भुना हुआ जीरा। एक चम्मच चाट मसाला। स्वादानुसार काला नमक।

पानी बनाने के लिए सामग्री - पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए आवसश्यकतानुसार। आधा कप
बारीक कटी हुई धनिया। कद्दूकस किया हुआ थोड़ा अदरक। एक चम्मच इमली का पेस्ट। स्वादानुसार काला नमक। एक चम्मच चाट मसाला। एक चम्मच भुना जीरा। एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च। आवस्यकतानुसार पानी।

पानी बनाने की विधि - पानी बनाने के लिए पानी बनाने वाली सभी आवश्यक सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे। उसके बाद उस पेस्ट को आवस्यकतानुसार स्वच्छ पानी में मिला लेंगे और फिर छन्नी से छान लेंगे और इस तरह से आपका पानी बनकर तैयार हो जायेगा।

भरावन तैयार करने का तरीका - एक साफ सुथरे कटोरे में ऊपर बताई गई भरावन वाली
सभी सामग्री को जैसे उबले आलू। बारीक कटी हुई प्याज। धनिया की पत्तियां। चाट मसाला। भुना हुआ जीरा पाउडर। काला नमक। उबले चने और लाल मिर्च पाउडर डालकर सारी समाग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लेते हैं। इस प्रकार से आपका भरावन भी बनकर तैयार हो जाता है।

पूरी बनाने की विधि - एक कटोरे में सूजी , नमक , मैदा ,बेकिंग पाउडर को डालकर सही से मिक्स कर लेते हैं। इसके बाद मैदा और सूजी के मिश्रड में तेल और आवस्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंथ लेते हैं। फिर आटे को एक गीले कपडे से ढककर कुछ समय के लिए रख देते हैं।

लगभग आधे घंटे के बाद आते की छोटी -छोटी लोई बना लेते हैं और उसे एकदम पतली पतली बेल लेते हैं। इसके बाद किसी भी चीज़ से जैसे कोई पेप्सी का दक्कन से गोल -गोल पूरी काट लेंगे। काटने के बाद पूरी को किसी साफ प्लेट में रख लेंगे।
जब पूरियां कट जाये तो कड़ाही
में तेल डालकर गर्म करें उसके बाद उसमे पूरी डालकर तलें। पूरियों को कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलाएं। पूरियों को पलटकर भी थोड़ा गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं उसके बाद किसी प्लेट में निकल लें।
जब तक पूरी ठंडी न हो जाये तब तक इसने खुला ही रखे। तो दोस्तों इस प्रकार से पूरी भी बनकर तैयार है। अब आप इसे बीच से फोड़ कर उसमे भरावन और पानी को डालकर खुद खाये और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी खिलाये।

अगर आपको ये लेख पसंद आया है तो लाईक, प्रतिक्रिया और शेयर जरूर करें।