नरेश भण्डारी's Album: Wall Photos

Photo 16 of 24 in Wall Photos

शुभ रात्री

(((( मौत की भी मौत ))))
.
जो ईश्वर का भक्त होता है, उसका स्वामी ईश्वर होता है। उस पर मौत का अधिकार नहीं होता। अनधिकार चेष्टा करने से मौत की भी मौत हो जाती है।
.
गोदावरी के तट पर ‘श्वेत’ नामक एक ब्राह्मण रहते थे। उनका सब समय निरंतर साम्ब सदाशिव की पूजा में व्यतीत होता था।
.
वे अतिथियों को शिव समझकर उनका भली भांति आदर - सत्कार किया करते थे। उनका शेष समय भगवान के ध्यान में बीतता था।
.
उनकी आयु पूरी हो चुकी थी, किंतु उन्हें इस बात का ज्ञान न था।
.
उन्हें न रोग था न शोक, इसलिए आयु पूरी हो चुकी है, इसका आभास नहीं हुआ।उनका सारा ध्यान शिव में केंद्रित था।
.
यमदूत समय से उन्हें लेने आएं, परंतु वे उनके घर में प्रवेश नहीं कर पाते थे।
.
चित्रगुप्त ने मृत्यु से पूछा - मृत्युदेव ! श्वेत अब तक यहां क्यों नहीं आया ? तुम्हारे दूत भी नहीं आएं।
.
यह सुनकर मृत्यु को श्वेत पर बहुत क्रोध आया। वे स्वयं उन्हें लेने दौड़े।
.
गृह के द्वार पर यमदूत भय से कांपते दिखायी पड़े।
.
उन्होंने मृत्यु से कहा - नाथ ! हम क्या करें ? श्वेत तो शिव द्वारा सुरक्षित है।
.
उसे तो हम देख भी नहीं पा रहे हैं, उसके पास पहुंचना तो अत्यंत कठिन है ।
.
दूतों की बात सुनकर मौत का क्रोध और भभक उठा। वे झट ब्राह्मण के घर में प्रवेश कर गए। ब्राह्मण देवता को यह पता न था कि कहां क्या हो रहा है ?
.
मृत्युदेव को झपटते देखकर भैरव बाबा ने कहा - मृत्युदेव ! आप लौट जाइये। किंतु मृत्युदेव ने उनकी बात को अनसुनी कर श्वेत पर फंदा डाल दिया।
.
भक्त पर मृत्यु का यह आक्रमण भैरव बाबा को सहन न हुआ। उन्होंने मृत्यु पर डंडे से प्रहार किया। मृत्युदेव वहीं ठंड हो गए।
.
यमदूत भागकर यमराज के पास पहुंचे। वे डर के मारे थर - थर कांप रहे थे। मृत्यु की मृत्यु सुनकर यमराज को बड़ा क्रोध हो आया।
.
उन्होंने हाथ में यमदण्ड ले लिया और अपनी सेना के साथ श्वेत के पास पहुंच गए।
.
वहां भगवान शंकर के पार्षद पहले से ही खड़े थे। सेनापति कार्तिकेय के शक्ति अस्त्र से सेना सहित यमराज की भी मृत्यु हो गयी।
.
यह अपूर्व समाचार सुनकर भगवान सूर्य देवताओं के साथ ब्रह्मा के पास पहुंचे और ब्रह्मा सबके साथ घटनास्थल पर आये।
.
देवताओं ने भगवान शंकर की स्तुति की और कहा - भगवान ! यमराज सूर्य के पुत्र हैं।
.
ये लोकपाल हैं। इन्होंने कोई अपराध या पाप नहीं किया है, अत: इनका वध नहीं होना चाहिए। इन्हें जीवित कर दें, नहीं तो अव्यवस्था हो जायगी।
.
भगवन ! आप से की हुई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं होती।
.
भगवान आशुतोष ने कहा - मैं भी व्यवस्था के पक्ष में हूं।
.
वेद की एक व्यवस्था है कि जो मेरे अथवा भगवान विष्णु के भक्त हैं, उनके स्वामी स्वयं हम लोग होते हैं। मृत्यु का उन पर कोई अधिकार नहीं होता।
.
यमराज के लिए यह व्यवस्था की गयी है कि वे भक्तों को अनुचरों के साथ प्रणाम करें।
.
इसके बाद भगवान आशुतोष ने नंदी के द्वारा गौतमी गंगा (गोदावरी) का जल मरे हुए लोगों पर छिड़कवाया। तत्क्षण सब के सब स्वस्थ होकर उठ खड़े हुए।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
((((((( जय जय श्री राधे )))))))
~~~~~~~~~~~~~~~~~