"महाभारत" टी वी धारावाहिक में जब दुर्योधन जल की जगह को स्थल समझ गिरता है तब द्रोपदी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि -अंधे का पुत्र अंधा" जिसे सुन दुर्योधन बड़ा अपमानित होता है और द्रोपदी से प्रतिशोध लेने को कटिबद्ध हो जाता है।
महाभारत युद्ध का कारण में यह दोष द्रोपदी पर लगता है।जबकि भीम ने दुर्योधन की हँसी उड़ाई थी और भीम को हँसते देख अर्जुन और सेवकों ने हँसा था।अपशव्द किसी ने नही कहा था।दुर्योधन बहुत अपमानित महसूस किया,क्योंकि उसकी प्रतिस्पर्धा सदा भीम से थी।
वेदव्यास ने ऐसा ही लिखा है।
तो यह अवश्य राही मासूम रजा जो इस सीरियल के लेखक थे,उनका हस्तक्षेप है।
सनातनी प्रातः स्मरणीया स्त्री कभी इतनी हल्के चरित्र की नही हो सकती।