shyam Goel's Album: Wall Photos

Photo 1 of 2 in Wall Photos

बस्तर का अनदेखा अनजाना - टोपर झरना....!

झरनो की दुनिया बस्तर मे जलप्रपातो की अपना एक खूबसूरत संसार है। यहाँ पर हर कुछ दुरी गुनगुनाते झरनो का सौन्दर्य बिखरा हुआ है। पचासो झरने खोजे जाने के बाद भी कई झरने आज भी आम लोगों के नजरो से ओझल है। ऐसा ही एक अनजाना और बेहद खूबसूरत झरना है टोपर झरना।

इस झरने को हाल ही मे जितेन्द्र नक्का भू विज्ञानी ने प्रकाश मे लाया है।तीरथगढ से कुछ पहले दरभा ब्लॉक के मावलीपदर के टोपर गांव में भी जलप्रपात मिला है।

लगभग 25 फीट की ऊंचाई से यह झरना बहता है। जलप्रपात तीनों तरफ से चट्‌टानों से घिरा है। अब तक यह जलप्रपात लोगों की पहुंच से दूर है और सिर्फ आस-पास के ग्रामीण ही इसके बारे में जानते हैं। टोपर गांव में होने के कारण इस जलप्रपात का नाम टोपर जलप्रपात रख दिया गया है।

जहां तक पहुंचने के लिए चट्‌टानों के रास्ते से करीब 70 फीट तक नीचे उतरना पड़ता है। इसके बाद 25 फीट ऊंचा यह जलप्रपात दिखता है। कोयर नाले पर बना यह जलप्रपात सितम्बर अक्टूबर मे अपने चरम पर होता है। यहाँ जाने का मार्ग भी ट्रेकिग के लिए बेहद उपयुक्त है।

ओम

छायाचित्र सौजन्य- मुन्ना बघेल

आप हमे instagram मे @bastar_bhushan पर फ़ालो कर सकते हैं.