पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 33,863 of 35,625 in Wall Photos

सिरके वाले प्याज – Vinegar Onions

जब भी हम किसी ढाबे या रेस्तरां में जाते है तो सिरके वाले प्याज भी खाने के साथ सर्व किये जाते है. जिनका खट्टा स्वाद खाने को और भी टेस्टी बना देता है. तो चलिए आज सिरके वाले प्याज बनाते है.
आवश्यक सामग्री
छोटे प्याज – 10-15
सफ़ेद सिरका -आधा कप
चुकन्दर – 1 (मध्यम अकार की गोल कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच
दालचीनी – 1 इंच लंबा टुकड़ा
पानी – आधा कप
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 2 छोटे चम्मच
बनाने की विधि –
प्याज को छीलकर अच्छी तरीके से धो ले और प्याज को क्रॉस लगा के काट ले.
अब एक पैन में पानी डालकर गर्म करे, जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमे काली मिर्च पाउडर,चीनी, नमक और कटी हुई चुकन्दर डालकर अच्छी तरह से मिला ले और 1 मिनट तक पकने दे. गैस बंद कर दे और इसे ठंडा होने दे.
अब एक कांच की बरनी या किसी कंटेनर में कटे हुए प्याज और सिरका डालकर मिक्स कर ले. अब इसमें उबले हुए चुकन्दर वाला मिश्रण छलनी से छान कर इसके ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिला दे.
सिरके वाला प्याज 1 दिन के बाद खाने के लिए तैयार हो जाएगा.
नोट
चुकन्दर डालने से इसके स्वाद और भी अच्छा होगा और इसमें रंग भी अच्छा आएगा.
ये फ्रिज में रख कर 7 दिन तक चल सकते हैं.