पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 34,189 of 35,625 in Wall Photos

मिस्सी रोटी

आवश्यक सामग्री :

गेहूं का आटा - 1 कप

बेसन - 1 कप

नमक - स्वादानुसार

तेल - 2 छोटी चम्मच

अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच

हींग - 1-2 पिंच

हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - 1 बडा चम्मच

मिस्सी रोटी बनाने की विधि :

आटे और बेसन को किसी बर्तन में डाल लें । नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लें । पानी मिला कर हाथों से नरम आटा गूंधिये । आटे को सैट होने के लिये ढककर 15 मिनिट के लिये रख दें। अब हाथ में थोड़ा तेल लगाकर आटे को मथ लें । जिससे आटा चिकना हो जायें । मिस्सी रोटी बनाने के लिये आटा तैयार ।

तवा गरम होने पर गुथे आटे से थोड़ा सा, एक छोटे आकार का आटा निकाल कर गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे में लपेटिये. अब लोई को 6 से 8 इंच की गोलाई में पतला बेलिये ।

बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये, दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर से सेकिये. सेकी हुई रोटी के उपर की सतह पर घी लगाईये, आपकी मिस्सी रोटी तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी, अचार , दही एवं चटनी के साथ परोसिये और खाइये ।

लीजिये आप सब के लिए तैयार हे गरमा गरम मिस्सी रोटी और हा देखते रहे। और भी नई-नई रेसिपीज जो आप को बहुत ही पसन्द आयेगी. लजीज, चटपटी, सिम्पल सरल और आप की किचन में पड़े सामान से ही बन जायेगी ।