पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 34,790 of 35,625 in Wall Photos

क्या आप जानते हो
पुरुष से भिन्न
एक स्त्री का एकांत

घर-प्रेम और जाति से अलग
एक स्त्री को उसकी अपनी ज़मीन
के बारे में बता सकते हो तुम ।

क्या बता सकते हो
सदियों से अपना घर तलाशती
एक बेचैन स्त्री को
उसके घर का पता ।

क्या आप जानते हो
अपनी कल्पना में
किस तरह एक ही समय में
स्वंय को स्थापित और निर्वासित
करती है एक स्त्री ।

सपनों में भागती
एक स्त्री का पीछा करते
कभी देखा है आपने उसे
रिश्तो के कुरुक्षेत्र में
अपने...आपसे लड़ते ।

तन के भूगोल से परे
एक स्त्री के
मन की गाँठे खोलकर
कभी पढ़ा है आपने
उसके भीतर का खौलता इतिहास

पढ़ा है कभी
उसकी चुप्पी की दहलीज़ पर बैठ
शब्दो की प्रतीक्षा में उसके चेहरे को ।

उसके अंदर वंशबीज बोते
क्या आपने कभी महसूस किया है
उसकी फैलती जड़ो को अपने भीतर ।

क्या आप जानते हो
एक स्त्री के समस्त रिश्ते का व्याकरण
बता सकते हो आप
एक स्त्री को स्त्री-दृष्टि से देखते
उसके स्त्रीत्व की परिभाषा

अगर नहीं
तो फिर जानते क्या हो आप
रसोई और बिस्तर के गणित से परे
एक स्त्री के बारे में....???