पिंकी जैन's Album: Wall Photos

Photo 32,001 of 35,625 in Wall Photos

गुरुवार 11.01.2018
माघ कृष्ण पक्ष 10
विक्रम सम्वत् 2074
श्री वीर निर्वाण सम्वत् 2544

*सुविचार*

*हंसते-हंसते जीना सीखो*

हंसने से तन-मन में उत्साह का संचार होता है और दिल से हंसना तो किसी दवा से कम नहीं। यह एक उत्तम टॉनिक का काम करती है। हंसने के लाभ बहुत हैं जैसे-

* हंसते समय क्रोध नहीं आता।
* हंसने से आत्मसंतोष के साथ सुखद अनुभूति होती है।
* शरीर में नई स्फूर्ति का संचार होता है।
* हंसने से मन में उत्साह का संचार होता है।
* ब्लड प्रेशर कम होता है।
* हंसी मांसपेशियों में खिंचाव कम करती है।
* हंसी दर्द दूर करती है। इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग की भी एक्सरसाइज होती है।

हंसना-हंसाना अपनी आदतों में शामिल कीजिए और फिर देखिए तनाव आपके पास फटक तक नहीं पाएगा, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

ज्योति शर्मा

*इतिहास में आज* :
1973 - बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।

सभी मित्रों को सपरिवार सादर जय जिनेंद्र, शुभप्रभात, नमस्कार और मंगलमय दिवस की कामना के साथ।

चित्र जैन मंदिरजी भानपुर भोपाल म.प्र. का है।