संजीव जैन's Album: Wall Photos

Photo 1,919 of 15,613 in Wall Photos

हर साल भारत में 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन को मनाने के उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना है। 2008 से यह दिन पूरे देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर देश भर में बालिका बचाओं अभियान चलाए जाने लगे, इसके अलावा लड़कियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर संभव कोशिश की जाने लगी।
बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत हुई। सरकार का 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान लड़कियों के लिए चलाया गया एक बहुत अच्छा कदम है।