संजीव जैन's Album: Wall Photos

Photo 2,877 of 15,035 in Wall Photos

1897 में प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म हुआ था।

भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 1898 में आज ही के दिन हुआ था।

नसीमा बानो का जन्म 1916 में हुआ था। वह हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1943 में भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म हुआ था।
1902 में आज ही के दिन साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ था।

पिंगली वेकैय्या का 1963 में निधन हुआ था। वह राष्ट्रीय ध्वज को डिजायन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।

बॉलीवुड फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन 1982 में हुआ था।
मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।

मीर जाफर के बेटे मिरान की 1760 में गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।