अशोक "प्रवृद्ध"'s Album: Wall Photos

Photo 3 of 29 in Wall Photos

भारत ने सदैव किया, असुरों का संहार
- अशोक "प्रवृद्ध"





भारत ने सदैव किया, असुरों का संहार।
हुआ न कभी भारत में, शत्रुओं का उभार।।1।।


मानवता के हित रक्षा, पाप व अत्याचार।
भारत ने सदा उठाये, आवाज व हथियार।।2।।


राक्षस संहार करना, अपना नैतिक धर्म।
शत्रु अन्याय को सहना, हम समझते अधर्म।।3।


मानव मूल्य बचाने, को उठाएँ हथियार।
पाप अधर्म विनाश को, सदा रहें तैयार।। 4।।


श्रीमुख से जपते रहें, जय जय जय श्रीराम।

हर हर महादेव बोलें, जय वन्दे मातरम ।।5।।